फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दबंगों ने जेसीबी चलाकर तोड़ दिए तीन दुकानों के शटर

Mon, 18 Aug 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में दबंगों द्वारा जेसीबी चला कर तोड़ी गई दुकानें। संवाद
विज्ञापन
धामपुर। मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा में शनिवार देर रात करीब 3:00 बजे दबंगों ने जेसीबी चलाकर दो लोगों की तीन दुकानों के शटर ध्वस्त कर दिए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी कन्फेक्शनरी की दुकान करने वाले मो. कासिब अंसारी का कहना है कि उनकी यह दुकान पिछले 30 सालों से लगातार उनके पास किराए पर है। आरोप है कि दुकान मालिक नाहिदा पत्नी स्वर्गीय अकरम ने इन दुकानों को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। दबंग उन पर दुकानों को खाली करने का दबाव बना रहे थे।
आरोप है कि दबंगों ने ही रात में तीनों दुकानों को ध्वस्त कर दिया। मछली बाजार निवासी हाजी लड्डन दो दुकानों में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। इसी मोहल्ले के एक अन्य व्यक्ति ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उसे भी उसकी दुकान ध्वस्त करने की धमकी दी है। शिकायत के बाद भी पुलिस इस ओर कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जेसीबी से शनिवार देर रात मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा में तीन दुकानों के शटर तोड़ने के मामले में मोहल्ला खतियान निवासी मोहम्मद शादान खान ने चार लोगों को नामजद कर कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद आरोपियों में विशाल अहमद, नाहिद अकरम, पूर्व सभासद फरीद डान व सलमान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें