- प्रेक्षक ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर प्रेक्षक नामित किए संस्कृति विभाग के विशेष सचिव ने मतगणना संबंधी रेंडमाइजेशन किया। बिजनौर एवं धामपुर स्थित मतगणना स्थलों का निरीक्षण भी किया।
शुक्रवार को प्रेक्षक अमरनाथ उपाध्याय ने एनआईसी कक्ष में मतगणना संबंधी रेंडमाइजेशन का अवलोकन किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि कर्मचारी मतगणना ड्यूटी बड़ी जिम्मेदारी के साथ अंजाम दें, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। कहा कि मतगणना संबंधी पूरी जानकारी समय से आयोग को भेजी जाए। प्रेक्षक ने आरजेपी इंटर कॉलेज तथा धामपुर स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। धामपुर स्थित मतगणना स्थल केएम इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना स्थल के बाहर लोगों के लिए टिनशेड, शीतल पेयजल एवं अस्थायी शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, आशुतोष जोशी, शक्ति सरण, नंद किशोर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
बिजनौर में इन जगहों पर होगी पार्किंग
उम्मीदवार, एजेंट और मीडिया कर्मियों के वाहनों के लिए नुमाईश ग्राउंड में पार्किंग बनाई जाएगी। मतगणना में लगे कर्मचारियों के वाहनों के लिए नेहरू स्टेडियम में पार्किंग बनाई जानी है। वहीं पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक
बिजनौर शहर में सुबह पांच बजे से ही ट्रैफिक डायवर्जन लागू हो जाएगा। बिजनौर शहर में आरजेपी इंटर कॉलेज के सामने से वाहन नहीं गुजर पाएंगे। जिन्हें जजी चौराहे से मंडावर रोड होते हुए मंडावर रोड चक्कर चौराहे से बैराज की तरफ भेजा जाएगा। मुजफ्फरनगर और मेरठ की तरफ से आने वाले वाहन भी चक्कर रोड होते हुए मंडावर रोड से बिजनौर शहर में प्रवेश करेंगे।