बिजनौर। शुक्रवार को सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा फल देखकर छात्र खुशी से उछल गए। छात्र-छात्राओं की मेहनत रंग लाई और छात्रों ने परीक्षा में खूब अंक पाए।
यूनिवर्सल एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी, ने बताया कि दसवीं में आरव चौधरी ने 98.2 प्रतिशत अंक पाएं। दिव्यांशु ने 93.60 प्रतिशत, दिशांत ने 93 प्रतिशत, यज्ञ ने 91.80 प्रतिशत, ध्रुव ने 90.80 प्रतिशत और सक्षम ने 90.20 प्रतिशत अंक पाए। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी, उप प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल तथा सभी शिक्षकगण ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
मैरिटा स्कूल के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
मैरिटा स्कूल के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने बताया कि बारहवीं में वाणिज्य वर्ग में मंथन गोयल ने 96.4 प्रतिशत, ओम माहेश्वरी विज्ञान वर्ग में 94.2 प्रतिशत अंक पाएं। हर्षिता शर्मा ने 91 प्रतिशत, अदीति यादव ने 90 प्रतिशत, सार्थक अरोड़ा ने 90.4 प्रतिशत, अवनी रस्तोगी ने 89.2 प्रतिशत अंक हासिल किये। उन्होंने बताया कि दसवीं में आदर्श यादव ने 96.4 प्रतिशत अंक, अग्रांश अग्रवाल 96 प्रतिशत, हार्दिक मालवा 94.8 प्रतिशत अंक पाए। प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने मेधावी छात्रों के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नगीना के छात्रों का परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
नगीना । गोयल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10 वी व 12वी का परीक्षाफल शानदार रहा। प्रबंधक राज कमल गोयल व प्रधानाचार्य उपकार गोयल ने बताया कि दसवीं में छात्रा तूबा वसीम ने 95.2 प्रतिशत, छात्र हर्ष भाटिया ने 93.4 प्रतिशत, मोहम्मद हारिश इलियास ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। 12वीं में छात्रा गर्विता राणा ने 90.2 प्रतिशत, शिविका रानी ने 89.6 प्रतिशत, पार्थ भारद्वाज ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
छात्रों ने पाए अंक
अफजलगढ़। सनशाईन चिल्ड्रेन्स अकेदमी का 12 वीं में वाणी शर्मा 90 प्रतिशत अंक, सरनजीत कौर 88 प्रतिशत व भूमिका चौहान ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। 10 वीं कक्षा में हर्षदीप काम्बोज 96 प्रतिशत, रूमाइशा 91 प्रतिशत, शैली पसबेला 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। प्रधानाचार्य रमणीक चौहान व प्रबंधक राहुल चौहान ने मेधावी छात्रों को आशीर्वाद दिया।
हाईस्कूल शत प्रतिशत रहा
नूरपुर। एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल गोहावर का इंटर कक्षा का परीक्षाफल 96 और हाईस्कूल का शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य सुशील कवि ने बताया कि शुक्रवार को घोषित इंटर परीक्षाफल में खुशी चौहान ने कामर्स ग्रुप में 97 प्रतिशत अंक पाए। विज्ञान वर्ग में वंश गोरियान ने 95, कासवी ने 92 और मीनाक्षी कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक पाए। विद्यालय प्रबन्धक देवेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई।
परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
अफजलगढ़। नैनीताल कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। 12 वीं के परिणाम में नेहा गहलौत ने 92 प्रतिशत, अखिल शर्मा ने 91.6 प्रतिशत ,दिव्यांशी गौड़ व मोहम्मद हमजा ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। दसवीं कक्षा के छात्रा सुखप्रीत कौर ने 94.2 प्रतिशत, कुमारी आयुषी बंसल ने 93.8 प्रतिशत छात्रा नेहा रानी ने 93.4 प्रतिशत, अनन्या सिंह ने 91.4 प्रतिशत अंक पाए। विद्यालय प्रबंधक सूर्यकांत सिंह व प्रधानाचार्या रचना चौहान ने बधाई दी। उधर
राजा का ताजपुर। पार्कर पब्लिक स्कूल बुढ़नपुर के इंटरमीडिएट के छात्र अजि॔त राणा ने 95 प्रतिशत, हाईस्कूल में छात्रा हंशिका चौहान ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
दोनों बहन कनिष्का व प्रांशी खूब पाए अंक
नूरपुर। स्योहारा रोड स्थित आर आर पब्लिक स्कूल का इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने बताया कि इंटरमीडिएट की छात्रा कनिष्का त्यागी ने 94.4 प्रतिशत, उसी की सगी बहन प्रांशी त्यागी ने हाईस्कूल में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। दोनों बहनें आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। विद्यालय के चेयरमैन डाक्टर मनुजेद्र गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामना दी।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी छात्रों ने खूब पाए अंक
नहटौर। साईं मिलेनियम की छात्रा शैला सरदार ने 96 प्रतिशत, छात्रा शताक्षी ने 95.6 प्रतिशत तथा छात्रा मंतशा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साईं मिलेनियम के प्रबंधक सुनील त्यागी तथा प्रधानाचार्य कंचन शर्मा ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। वही ऑक्सफोर्ड की छात्रा मनस्वी चौधरी ने 95 प्रतिशत, आकांक्षा चौधरी 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाई स्कूल में ऑक्सफोर्ड की छात्रा दीपिका ने 95.4 प्रतिशत तथा दीपांशु कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ऑक्सफोर्ड के प्रबंधक इंजीनियर आशीष सिंघल तथा मैनेजिंग डायरेक्टर लीना सिंघल ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वही वीकें इंटर नेशनल स्कूल में छात्र हर्षवर्धन ने 86.8 प्रतिशत तथा विश्वम अग्रवाल ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वही दसवीं में वीके इंटरनेशनल की छात्रा रिमशा ने 93.8 तथा कार्तिकेय सैनी ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।