फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मालन का जलस्तर बढ़ने से आवागमन बाधित

Tue, 27 Jun 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली के लाहककला संपर्क मार्ग पर जलभराव के बीच गुजरती बस।
विज्ञापन
- शेखुपुरा आलम और लाहककला संपर्क मार्ग पर जलभराव
विज्ञापन

फोटो - 26एनजेडबी06ए, 06बी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली। क्षेत्र में शेखुपुरा आलम और लाहक कलां के बीच मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन प्रभावित हुआ। रविवार को बारिश से कई क्षेत्रों में गन्ने की फसल में आए कूड़ा करकट को हटाने के लिए किसानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
शेखुपुरा आलम और लाहक कलां क्षेत्र में बारिश से मालन नदी का जलस्तर बढ़ गया था। नदी का पानी संपर्क मार्ग पर आने से आवागमन में परेशानी हुई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि रात लगभग 10 बजे मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से संपर्क मार्ग पर पानी आते ही पुलिस ने आवागमन रुकवा दिया था। उन्होंने बताया कि एक बस में भी पानी प्रवेश कर गया था। संयोग से बस बढ़ते जलस्तर से पार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शेखुपुरा आलम में गन्ने की फसल जलमग्न होने के बाद गन्ने में फंसे कूड़ा-करकट को साफ करने में किसानों को मशक्कत करनी पड़ी। छोटे सिंह, चमन सिंह, रामगोपाल, पुखराज, ललित चौहान, अनुज कुमार के खेतों में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें