फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे निर्माण कंपनी पीएनसी ने यातायात जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
रेहड में बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरुक करते पीएनसी कम्पनी के कर्मचारी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
हाइवे निर्माण कंपनी ने निकाली यातायात जागरूकता रैली
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 के चौड़ीकरण में लगी निर्माण कंपनी पीएनसी की ओर से सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली गई। रैली पीएनसी कैंप रेहड़ से शुरू होकर धर्मपुर फिर रायपुरी बार्डर होते हुए बादीगढ़ तथा पीएनसी कैंप पर पहुंचकर संपन्न हुई। साइकिल रैली के साथ ही मार्ग में पड़ने वाले विद्यालयों विशंभर दास विद्या मंदिर रायपुरी व गीता इंटर कॉलेज रेहड़ में भी छात्र छात्राओं तथा रास्ते में आने जाने वाले दुपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बताया कि सुरक्षा के प्रति सचेत रहे। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। ट्रिपल राइडिंग ना करें। गति हमेशा नियंत्रण में रखे। इस दौरान पीएनसी के अभय प्रताप सिंह, राकेश कुमार यादव, प्रभात द्विवेदी, संजय त्रिपाठी और अनुज परमार आदि के अलावा पुलिस कर्मी भी रैली में रहे। साइकिल रैली में करीब 125 साइकिल सवार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें