फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगत ने शबद कीर्तन किया

विज्ञापन
अफजलगढ गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम शामिल श्रद्वालु। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
बिजनौर, अफजलगढ़। गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी भलाई केंद्र चकफेरी में प्रथम माघ का दिन गुरू गोविंद सिंह जी की 40 शहीदों की याद में मनाया गया। इस अवसर पर सुखमनी साहब का पाठ एवं शबद कीर्तन किया गया। कार्यक्रम में बीबी हरप्रीत कौर, अमरदीप कौर, कुलदीप कौर, अमनदीप कौर के जत्थे में सुखमनी साहब का पाठ व शबद कीर्तन किया। सरदार जोगेंदर सिंह ने सिख समाज के लोगों से गुरुद्वारा साहिब की यात्रा करने और गुरू के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उसके बाद गुरू का भोग लगाकर कर प्रसाद वितरण कर लंगर वितरित किया गया। कार्यक्रम मे रतन सिंह, मलूक सिंह, जसवंत सिंह, गुरमेल सिंह, बरकार सिंह एवं गुरविंदर सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें