-व्यापारियों को टैक्स से नहीं मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सरकार ने बृहस्पतिवार को अंतरिम बजट पेश किया। बजट से व्यापारियों को न तो फायदा हुआ और न ही नुकसान हुआ। व्यापारियों ने इसे सामान्य बजट बताया। व्यापारियों ने कहा कि इस बजट से व्यापारियों को टैक्स स्लैब में कोई राहत नहीं दी गई है।
टैक्स स्लैब में थी छूट की उम्मीद: मनोज कुच्छल
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री मनोज कुच्छल ने बताया कि इस बार बजट से व्यापारियों को कोई फायदा नहीं हुआ है। टैक्स स्लैब में छूट की उम्मीद थी, लेकिन यह पूरी नहीं हुई।
व्यापारियों के हित में नहीं रहा बजट: अनिल गंभीर
व्यापारी अनिल गंभीर का कहना है कि व्यापारियों को टैक्स में छूट मिलनी चाहिए। बजट व्यापारियों में हित में नहीं रहा। व्यापारी टैक्स जमा करते हैं, जिसका फायदा देश की जनता को होता है। मगर सरकार ने व्यापारियों के बारे में नहीं सोचा।
न टैक्स में छूट और न ही आसान हुई जीएसटी प्रकिया: देवेश अग्रवाल
व्यापारी देवेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों को अंतरिम बजट से काफी उम्मीद थी। जीएसटी प्रक्रिया आसान होने की आशा थी। मगर, जीएसटी प्रक्रिया आसान नहीं हुई। साथ ही व्यापारियों को टैक्स स्लैब में छूट नहीं मिली है।
टैक्स में छूट मिलती तो अच्छा रहता: सुमित सिंघल
व्यापारी सुमित सिंघल के अनुसार अंतरिम बजट सामान्य रहा है। इससे व्यापारियों को कोई फायदा नहीं हुआ तो नुकसान भी नहीं हुआ है। अगर व्यापारियों को टैक्स में छूट मिल जाती तो अच्छा रहता।