फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हटाए जाएंगे सड़कों पर अवैध तरीके से लगे यूनिपोल और होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
-सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में छाया रहा मुद्दा, डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सड़कों पर अवैध तरीके से लगाए गए यूनिपोल और होर्डिंग हटाए जाएंगे। फिलहाल यूनिपोल के स्वामियों को नोटिस दिए जाने हैं। यह दिशा निर्देश डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए। सड़क हादसों को रोकने के लिए भी किए जाने वाले उपायों पर मंथन किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिन स्थानों पर सड़क हादसे हो रहे हैं, उन संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर उनकी जांच करें कि किन कारणों से हादसे हो रहे है। कहा कि जिले में कोई भी स्कूली वाहन बिना फिटनेस के सड़क पर नहीं चलना चाहिए। बस एवं ई-रिक्शाओं में सिटिंग क्षमता के अनुसार ही उसमें स्कूली बच्चों को बैठाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस विभाग एवं नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए प्रत्येक नगर क्षेत्र में अधिक भीड़भाड़ वाले किन्हीं दो रास्तों का चिह्निकरण कर उन पर ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित किया जाए। लोनिवि एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध रूप से लगाए जाने वाले होर्डिंग एवं यूनिपोल को हटाया जाए। साथ ही कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा ड्राइविंग करने पर उनका चालान होना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, बीएसए जयकरण यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एसके राव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें