फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। हरेवली रामगंगा बैराज के निकट एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक प्रेमुपरी निवासी हीरा सिंह 34 वर्ष की मौत हो गई। सोमवार को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुरी निवासी हीरा सिंह अपने पड़ोसी बलवंत सिंह के साथ ट्रैक्टर खरीदने हापुड़ गया था। सोमवार की रात हीरा सिंह ट्रैक्टर लेकर गांव लौट रहे थे जबकि बलवंत अपनी कार से ट्रैक्टर के आगे चल रहा था। जहां हरेवली बैराज के निकट ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरते ही ट्रैक्टर में आग लग गई। हादसे के बाद कार सवार बलवंत सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल हीरा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाई। घटना के बाद हीरा सिंह के परिजनों और गांव में शोक व्याप्त हो गया। हीरा सिंह के दो पुत्र हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार को पालन पोषण करता था। हादसे के बाद परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें