फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही बेच दिया ट्रैक्टर, बटाई पर दी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले ही बेच दिया ट्रैक्टर, बटाई पर दी जमीन
विज्ञापन

बिजनौर। गांव धौकलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में पुलिस तैनात है। इस घटना को लेकर गांव के लोग सहमे हुए हैं। गांव में कई जगह पुलिस तैनात है। दोहरे हत्याकांड के बाद से ही आरोपी अनुज व कृष्णा समेत उनका पूरा परिवार गांव से फरार है। आरोपियों के घर में ताला लगा हुआ है।
गांव धौकलपुर की सड़कें सुनसान हैं। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। उधर हत्या करने से पहले आरोपियों ने पहले ही सारा इंतजाम कर लिया था। आरोपी नितिन के छुट्टी से लौटने से पहले अपनी सारी जमीन ठेके पर दे दी थी। अपना ट्रैक्टर भी उन्होंने बेच दिया था पर किसी को इसकी खबर नहीं लगने दी। अपने सारे पशु रिश्तेदारी में भिजवा दिए थे। गेहूं की फसल काटकर जो गेहूं लाए थे वे भी सारे बेच दिए थे। हत्या से पहले परिवार की सारी महिलाओं व बच्चों को रिश्तेदारी में भेज दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को मृतक धीर सिंह की पत्नी बबीता, अंकुर की मां दीपा, बहन शैली, अंकुर की मौसी सुनीता व मामा अनिल शहर कोतवाल से मिले। कहा कि 24 घंटे बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को नहीं पकड़ पाई है। हत्यारोपियों के न पकड़े जाने से इनकी जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़ी साजिश के तहत आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। वे किसी के साथ कुछ भी कर सकते हैं। कोतवाल ने उन्हें जल्द हत्यारोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

अनुज का साला भी है फरार
पुलिस के मुताबिक गांव कंभौर निवासी देवेंद्र रिश्तेदार होने के साथ आरोपी अनुज का गुरु भी है। अनुज की शादी स्योहारा थाने के गांव रानानंगला निवासी राकेश की बेटी से हुई है। राकेश व मुकेश की जिले के शातिर अपराधी आदित्य ने हत्या की थी। आदित्य का भाई ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा और जीत गया। तब से अनुज का साला भी गांव से फरार है। पुलिस आरोपियों की मोबाइल डिटेल से यह खंगालने में जुटी है कि इनके तार किन लोगों से जुड़े थे। हत्या से पहले ये किन किन लोगों से बात कर रहे थे। पुलिस की जांच पड़ताल में अब तक इस घटना को कराने में सीमा सुरक्षा बल के जवान नितिन की मुख्य भूमिका निकलकर सामने आ रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नितिन के संपर्क में कौन कौन लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें