नजीबाबाद-कोटद्वार लाइन पर बदला जाएगा ट्रैक
नजीबाबाद। रेलवे की ओर से नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर जल्द ही नया रेल ट्रैक डाला जाएगा। ब्रांच लाइन का कुछ समय पूर्व विद्युतीकरण हो चुका है। रेलपथ विभाग ने प्रथम चरण में आठ किलोमीटर रेल ट्रैक बदलने के लिए रेल लाइन प्राप्त कर ली हैं। नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच करीब 24 किलोमीटर का फासला है। करीब तीन दशक पूर्व डाली गई 52 केजी क्षमता की रेल लाइन इस समय अवधि लगभग पूरी होने के बाद रेलवे ने नई रेल लाइन बिछाने का फैसला लिया है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर धर्मेंश कुमार के निर्देशन में रेल लाइन बदलने का अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। रेलवे नए रेल ट्रैक पर 60 केजी क्षमता की रेल लाइन बिछाएगा। इस रेल ट्रैक पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें आसानी से आवागमन कर सकेंगी।