बिजनौर में खेल विभाग की ओर से आयोजित जूनियर वर्ग की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का सोमवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कमांडेंट होमगार्ड महेंद्र कुमार यादव और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी खालिद असरार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में हॉकी में केपीएस ने डीडीपीएस को 3-1, जीजीआईसी ने बिजनौर पब्लिक स्कूल को 4-1, स्टेडियम 11 ने सरस्वती शिशु मंदिर को 3-1, जीअीआईसी ने केपीएस को 5-1 से हराया। खो खो में केपीएस ने विजय क्लब बिजनौर को 6-3, रोनाल्डो क्लब ने नजीबाबाद क्लब को 3-1, स्टेडियम ने केपीएस को 5-2, डीएवी क्लब ने रोनाल्डो क्लब को 10-1 से हराया। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मानकपुर ने कल्हेड़ी को 41-26, गाजीपुर ने भगवंत पब्लिक स्कूल को 44-43, अगरी ने बागड़पुर को 26-19, भगैन ने देशवाल क्लब को 36-22, सुुंदरपुर ने सालमाबाद को 24-2, नजीबाबाद ने जाफरपुर को 41-28, सुल्तान क्लब ने मानकपुर को 33-17, मिठनपुर ने नजीबाबाद को 25-8, अगरी ने सालमाबाद को 48-38 से हराया। खड़ग सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, धर्मदेव सिंह, चितवन शर्मा, निपेंद्र कुमार, जागेश, हॉकी में सुरेंद्र सिंह, विजय कुमार, मिलिंदराज, दर्पण यादव, मुजफ्फर जैदी, चित्रा चौहान, खो खो में पिंकी देवी, मुकुल जटलान, जितेंद्र कुमार, धीरज कुमार, विक्की गुप्ता, संजीव कुमार दास रेफरी रहे। इस दौरान जिला उप क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, पूरन सिंह, हिमांशु, दीपक शर्मा, विनय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
उधर, बिजनौर के बाल विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में साधारण पीटी में लक्ष्मीबाई सदन के आजम, आशीष, इस्माइल, विनीत, संगम, हर्ष, महक, काव्य, गरिमा, दीक्षा, मुस्कान, वैष्णवी, अदीबा, अंशिका, असमा और अनस की टीम प्रथम रही। विशेष पीटी में इंदिरा सदन के अभिषेक गौतम, हिमांशु, विज्ञांशु, प्रियांशु, अहमद, अमन, आदित्य, फजल, अरमान, अभिषेक, उज्ज्वल, अतिन, कुनाल, विजय, लकी, तुषार और अवनीश की टीम प्रथम रही। इस मौके पर रिंग फेंक में दुर्गा सदन के पुष्कर, मोंटू प्रथम, बालिकाओं में लक्ष्मीबाई सदन की निशा रानी और निशा सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक ओपी गुप्ता, निदेशिका शारदा गुप्ता, प्रधानाचार्या प्रीति गुप्ता ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।