फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अमानगढ़ में पर्यटकों ने देखी हाथियों की रोमांचक लड़ाई

विज्ञापन
अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में दो हाथी लड़ते हुए। स्रोत वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ए आर रहमान।
विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमानगढ़ में पर्यटक रविवार को दो हाथियों के बीच लड़ाई देख रोमांचित हो उठे। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर एआर रहमान ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
अमानगढ़ में इस साल 15 नवंबर से पर्यटन शुरू हुआ था। तब से रोजाना रोमांचक नजारे देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को जहां पर्यटकों ने एक बाघ को रास्ता पार करते देखा, वहीं रविवार को दो हाथियों को आपस में लड़ते हुए देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने खूब फोटो खींचे। कुछ पर्यटकों ने इसकी वीडियो भी बना ली। बता दें कि बाघ गणना के मुताबिक अमानगढ़ में कुल 32 बाघ हैं। इसके अलावा 100 से ज्यादा हाथी भी मौजूद हैं। इस जंगल में पर्यटकों को गिद्ध, भालू, गुलदार, हिरण, अजगर, किंग कोबरा, पैंगोलिन जैसे जीव भी दिखाई दे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमानगढ़ वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि इस बार जंगल सफारी काफी रोमांच भरी है। पर्यटकों को वन्य जीवों से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें