अमानगढ़ में पेड़ के नीचे बैठा बाघ। स्रोत वन विभाग
रेहड़। अमानगढ़ में पर्यटन शुरू होने पर वन्य जीवों को नजदीक से देखकर पर्यटक प्रफुल्लित है। वन्य जीवों की सुलभता देखने का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है। अमानगढ़ में पर्यटन शुरू होने पर वाहनों की आवाजाही, पर्यटकों के शोर शराबे के बावजूद वन क्षेत्र में बेखौफ आराम फरमाता टाइगर को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर एआर रहमान ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अमानगढ़ में बड़ी संख्या में वन्य जीवों की उपलब्धता पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दूर दराज से पर्यटक वन जीवों को देखने के लिया आ रहे है।