फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों की जांच कर बांटे पेस्ट

Mon, 07 Jan 2019 11:47 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में अमर उजाला व डाबर रेड पेस्ट ने नगर के दो स्कूलों में ओरल हाइजिन सेशन की कार्यशाला आयोजित की। चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं के दांतों का परीक्षण किया। 798 विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान की परीक्षा दी। परीक्षा में आदर्श विद्या मंदिर के कक्षा चार का मुकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर अभिषेक और तीसरे स्थान पर कक्षा पांच के अवनीश ने बाजी मारी। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को डाबर रेड टूथपेस्ट व अमर उजाला की ओर से  मोहल्ला जाटान स्थित आदर्श विद्या मंदिर व गीता इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई। आदर्श विद्या मंदिर में कोआर्डिनेटर मोहम्मद अब्बास व मोहम्मद अली की देखरेख में डॉ. एस एस कटारिया ने छात्र-छात्राओं के दांतों का परीक्षण किया। इस मौके पर सामान्य ज्ञान की परीक्षा भी कराई गई। परीक्षा में 398 छात्र-छात्राओं  ने प्रतिभाग किया। स्कूल के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को दांतों के बारे में दी गई सलाह की सराहना की। इसके उपरांत गीता इंटर कॉलेज में भी डॉ. एस एस कटारिया ने छात्र-छात्राओं के दांतों का परीक्षण किया। यहां पर सभी बच्चों को डाबर रेड टूथ पेस्ट वितरित किया गया।
गीता पब्लिक स्कूल में 400 स्कूली बच्चों ने सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा देकर बच्चे खुश दिखाई दिए। कोआर्डिनेटर मो. अब्बास व मोहम्मद अली ने बताया कि सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमश: मुकेश, अभिषेक और कक्षा अवनीश को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिविर में बच्चों को दांतों की देखभाल के लिए कई एक्टीविटी कराई गई। बच्चों को दांतों को ठीक से साफ रखने के बारे में बताया गया। दांतों के रोगों के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में बच्चे खुश दिखाई दिए। इस मौके पर महीपाल सिंह, मनीष चौहान, प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह व स्कूल के स्टाफ ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें