नींदड़ू। नींदड़ू बिजली घर 33/11 केवी उपकेंद्र से संबंधित सभी 13 गांवों की रविवार को आठ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र नींदड़ू के प्रभारी अवर अभियंता उमेश अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम की आमद को देखते हुए आठ मार्च को आठ बजे पूर्वाह्न से चार बजे अपरांह तक बिजली घर में मशीनों एवं उपकरणों की मरम्मत व रखरखाव का कार्य किया जाएगा। बिजली घर में मेंटिनेंस के कारण नींदड़ू खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, मनकुआ, शेखपुरा पित्था, शेखपुरा मुक्टा, अंथाई शेख, बख्शनपुर और शेरपुर कलिया समेत उपकेंद्र से संबंधित सभी 13 गांवों में आठ घंटे बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस दरमियान होने वाले बिजली कार्य को समय पूर्व निपटाने का आग्रह किया।