फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर से कोटद्वार तक दो जगह देना होगा टोल टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीश त्यागी
विज्ञापन

बिजनौर। अब जिले में घूमना है तो जेब कुछ ज्यादा ही ढीली करनी पड़ेगी। अब एक और नए टोल पर एनएचएआई ने काम शुरू करा दिया है। नजीबाबाद से कोटद्वार मार्ग पर गुरुद्वारा फाटक के पास नया टोल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही अब जिले में पांच टोल हो जाएंगे। बिजनौर से कोटद्वार जाने वालों को भनेड़ा, कोटद्वार रोड पर तो टोल देना ही होगा, साथ ही उत्तराखंड का ग्रीन सेस भी भरना पड़ेगा।
जिले में इस समय तीन हाईवे पर काम चल रहा है और सभी पर टोल लगाया जा रहा है। सबसे पहले हरिद्वार-कांशीपुर हाईवे निर्माण हुआ। जिले में देखा जाए तो नगीना-धामपुर के बीच पुरैनी में टोल शुरू हो चुका है। वहीं नजीबाबाद-हरिद्वार के बीच दूसरे टोल पर काम चल रहा है। इसके अलावा मेरठ-पौड़ी हाईवे पर बिजनौर से नजीबाबाद के बीच भनेड़ा में टोल शुरू हो चुका है। फिलहाल हां पर कार से फास्टटैग से 45 रुपये का भुगतान हो रहा है, जो आने वाले समय में 80 से 90 रुपये होने की उम्मीद है। वहीं पानीपत-खटीमा हाईवे पर बिजनौर से कोतवाली देहात के बीच शादीपुर के पास भी टोल बनाने का काम चल रहा है, जिसे लेकर खूब विरोध भी हो चुका है।
विज्ञापन

अभी जिलेवासी केवल चार टोल ही मानकर चल रहे थे, लेकिन अब एक और टोल लगने जा रहा है। यह टोल नजीबाबाद से कुछ किलोमीटर आगे गुरुद्वारा फाटक के पास बनाने का काम लगभग शुरू कर दिया गया है। एनएचआई अफसरों का कहना है कि नजीबाबाद में लंबा बाईपास बना है, इस कारण इसकी अनुमति भी मिल चुकी है। यहां 50-60 रुपये टोल कार के लिए लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

ग्रीन सेस भी लगेगा : बिजनौर से किरतपुर पार करते ही भनेड़ा पर टोल देना होगा। इसके अलावा नजीबाबाद पार करते ही एनएचएआई के दूसरे टोल पर पैसा खर्च करना पड़ेगा। इसके अलावा कोटद्वार में प्रवेश करते ही उत्तराखंड का ग्रीन सेस लगेगा, जो कार के लिए 80 रुपये वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें