बिजनौर। पानीपत-खटीमा हाईवे पर ग्राम शादीपुर के पास बने टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। कई दिनों से टोल प्लाजा पर काम चल रहा था। बीते जुलाई माह में कोतवाली देहात में बने ओवरब्रिज के ऊपर से वाहनों का आवागमन शुरू किया गया है। इसके साथ ही टोल प्लाजा भी शुरू किया जा रहा है। अब बिजनौर से जाने वाले वाहन चालक वीकेआईटी से कोतवाली देहात तक लगभग 18 किलोमीटर चलने पर टोल देंगे।