फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में शौचालय विहीन परिवारों में बनेंगे शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय विहीन घरों में बनेंगे शौचालय
विज्ञापन

बिजनौर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद बिजनौर की ग्राम पंचायतों में शौचालय विहीन घरों में व्यक्तिगत शौचालय बनवाये जाएंगे।
जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार ग्राम पंचायतों में निवास करने वाले लोगों के यहां पर व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए पात्रता की शर्तों को पूरा करना होगा। उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल तथा गरीबी रेखा के ऊपर वाले एपीएल परिवार इसके लिए पात्र होंगे। इस दायरे में अनुसूचित जाति, जन जाति, लघु एवं सीमांत किसान, भूमिहीन खेतिहर मजदूर, दिव्यांग व्यक्ति, महिला मुखिया वाला परिवार आएंगे। इस पात्रता को पूरा करने वाले परिवार के इच्छुक व्यक्ति साधारण कागज पर प्रार्थना पत्र लिखकर संबंधित विकास खंड में पहुंचकर सहायक विकास खंड अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड एवं बैंक खाते की पासबुक की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें