फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले का 19 जुलाई से विरोध करेंगे लिपिक

विज्ञापन
विज्ञापन
तबादले का 19 जुलाई से विरोध करेंगे लिपिक
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने सीएमओ के 16 लिपिकों के तबादले किए तो यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर 19 जुलाई से सीएमओ कार्यालय परिसर में ही धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। शनिवार को हुई बैठक में सभी लिपिकों ने इसका पुरजोर विरोध किया।
शनिवार को यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन जनपद शाखा बिजनौर ने प्रांतीय आह्वान पर सीएमओ कार्यालय के सभागार में आपातकालीन बैठक की। इस दौरान सभी लिपिकों ने उनके गैर जनपदों में हुए स्थानांतरण को गलत बताया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर इस आदेश को वापस नहीं लिया जाता है तो 19 जुलाई से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस बैठक में जिले भर के लिपिक शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला मंत्री संजीत कुमार की अध्यक्षता और संगठन मंत्री अमित कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में निसार फात्मा, शुभम शर्मा, राजेश चौहान, दीपक कुमार, राजेश कुमार, दीपक, राकेश, हितेश, राजकुमार, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन बाबुओं को गैर जनपदों में किया गया है स्थानांतरित
शासन ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नीरज कुमार, राजेंद्र कुमार, हल्दौर से दीपक कुमार, जिला अस्पताल के मोहम्मद साइम जफर का रायबरेली, राजेश कुमार एकाउंट का लखनऊ, जिला अस्पताल के सुनील सैनी, सीएमओ कार्यालय के अमित कुमार, शुभम शर्मा, नहटौर से अनूप कुमार का हरदोई, दीपक कुमार का जलीलपुर से लखनऊ, सीएमओ के स्टेनो मोहम्मद अहमद, हितेश कुमार, शालिनी राजपूत, डिस्पैच बाबू राजेश कुमार, गजेंद्र कुमार का सीतापुर, अरुण कुमार का सुल्तानपुर, निसार फात्मा का सहारनपुर तबादला किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें