फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा दिन रहेगा कार्तिक पूर्णिमा का शुभ योग

विज्ञापन
विज्ञापन
आज पूरे दिन रहेगा कार्तिक पूर्णिमा का शुभ योग
विज्ञापन

बिजनौर। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का श्रेष्ठ समय मंगलवार को सुबह 6:59 बजे से 9:16 बजे तक है। पूर्णिमा का योग मंगलवार को पूरा दिन रहेगा।
धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा ने बताया कि पूर्णिमा सोमवार को शाम 06:02 बजे से प्रारंभ हो गई है। इसका काल मंगलवार को शाम 7:04 बजे तक रहेगा। इस पूरी अवधि में गंगा स्नान का विशेष महत्व रहेगा। पंडित ललित शर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहते हैं क्योंकि इस दिन देवता भी दीये जलाते हैं। इस दिन गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। कार्तिक मास भगवान विष्णु का प्रिय मास है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध, केले, खजून, अमरूद, चावल, तिल और आंवले का दान करना चाहिए और चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। भगवान सत्यनारायण की कथा कहनी या सुननी चाहिए। तुलसी का पूजन अवश्य करके दीपक जलाना चाहिए। गंगा के किनारे पांच दीपक जलाना भी शुभ रहता है। अगर कोई गंगा स्नान करने नहीं जा पाता है तो उसे घर पर पानी में गंगा जल की बूंद डालकर स्नान करना चाहिए।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बिजनौर। एसडीओ राहुल गौतम ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र बिजनौर में मेंटिनेंस संबंधी कार्य 13 से 18 नवंबर तक किया जाएगा। इस दौरान रामपुर बकली, आवास विकास, बुखारा, कंभौर, झालू बिजलीघर की आपूर्ति दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बाधित रहेगी। उपभोक्ता इस दौरान सहयोग दें और पानी का संचय करके रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें