आज तहसील, एसडीएम कैंपस से हटवाए जाएंगे अवैध कब्जे
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने कहा शनिवार को एसडीएम और तहसील कैंपस के बाहर और भीतर अवैध रूप से सरकारी जमीन को कब्जाने के उद्देश्य से कारोबार करने वाले खोखा स्वामियों के खोखों को सख्ती के साथ हटवाया जाएगा। उनके द्वारा तहसीलदार आरसी चौहान को निर्देश दे दिए गए हैं। दलित शोषित वनवासी समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रिय सक्सेना, मदन पाल सिंह, बंटी, भूपेंद्र सिंह आदि ने कहा कि यहां पर ऐसे अधिवक्ताओं ने भी सरकारी जमीन पर अवैध खोखे रख रखे हैं जो दूर तक प्रेक्टिस नहीं करते। ऐसे अधिवक्ता नियम विरुद्ध लोहे के केबिनों को बनाकर सीमेंटेड फर्श बना रखे हैं। इससे राजस्व की सरकार को हानि हो रही है। उधर एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष तौर पर जांचकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।