आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वकील
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को जिला बार हॉल में दोपहर दो बजे होगा। जिला बार एसोसिएशन की बैठक में शपथ ग्रहण समारोह में वकीलों की व्यस्तता को देखते हुए शुक्रवार आठ दिसंबर को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसके बबली व संचालन महासचिव नवदीप सिंह ने किया।