फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दोषों को रिहा किया जाए : ओमवेश

Fri, 23 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि पेद्दा की घटना में जेल भेजे गए निर्दोष लोगों को रिहा किया जाए।    
विज्ञापन


केवलानंद निगमाश्रम गंज में हुई पार्टी की बैठक में स्वामी ओमवेश ने कहा कि विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक और किसान संगठनों के नेताओं से उनकी  बातचीत चल रही है। जल्द ही संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि निर्दोषों के साथ हो रहे जुल्म , अन्याय, अत्याचार के खिलाफ सभी राजनैतिक दल स्वार्थों को छोड़कर एक साथ मिलकर संघर्ष करे। उनकी पार्टी पुलिस के अत्याचार के खिलाफ बड़े से बड़ा बलिदान देने को तैयार है। इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। पार्टी के कार्यकर्ताओं की निर्दोष फंसाए लोगों के प्रति सहानुभूति है। उनके लिए कार्यकर्ता आत्मदाह तक करने को तैयार हैं। डीएम और एसपी से पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिल चुका है। दोनों अफसरों ने निर्दोष लोगों का उत्पीड़न नहीं होने का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें