अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एनआईजीसी में हुआ अपराजिता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत एनआईजीसी में कार्यक्रम हुआ। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि ज्ञान रूपी शक्ति विकसित कर बेटियां अपराजिता बन सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से दूर दृष्टि के साथ भविष्य निर्माण के लिए लक्ष्य तय करने को कहा।
मुख्यअतिथि एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि परिश्रम और एकाग्र मन से शिक्षा ग्रहण करने से ही भविष्य निर्माण के स्वप्न साकार होते हैं। एमडी इंजीनियर अवनीश अग्रवाल और प्राचार्या डॉ. शिवानी चौहान और पूनम अग्रवाल ने छात्राओं को असहज महसूस होने पर परिवार और शिक्षण संस्थाओं की मदद लेने, सोशल मीडिया का सकारात्मक सदुपयोग करने की सलाह दी।
इससे पूर्व एलएलबी की छात्रा तनिष्का ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण संबंधी विधेयक पर जानकारी दी। एलएलबी की छात्रा प्राची शर्मा ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। आज बेटियां हर क्षेत्र में स्वयं मील का पत्थर साबित कर रही हैं। उधर, शिक्षिका डॉ. नेहा चौहान ने कहा कि सामाजिक वातारण परिवर्तन के साथ बेटियों ने हर क्षेत्र में स्वयं को मील का पत्थर साबित किया है। स्नातक की छात्रा स्वीटी और अरसला तमना नभी विचार रखें।
कार्यक्रम में एसआईजीसी के कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, प्राचार्या डॉ.नीलावती, डॉ.रामकिशोर, डॉ.नवनीत राजपूत उपस्थित रहीं।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे बेटियां
डॉ. बीना प्रकाश ने छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने तनाव मुक्त और स्वस्थ रहने के लिए जिम और व्यायाम आदि को भी आत्मसात करने सलाह दी।
.
.परिवार और शिक्षण संस्थाओं से बेटियों का भविष्य संवरता है। परिवार से बेटियां अपराजिता बनने का सौभाग्य पाती हैं। बेटियों को समान शैक्षिक वातावरण देना माता-पिता का दायित्व है। - अवनीश अग्रवाल, एमडी, एनआईजीसी