फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छेड़छाड़ और उत्पीड़न से तंग आकर किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। छेड़छाड़ और उत्पीड़न की शिकार हुई एक किशोरी ने बुधवार रात दुपट्टे से फांसी लगाते हुए आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी शहर के शाहबाजपुर खाना मदिना मस्जिद इलाके की रहने वाली थी। किशोरी के पिता ने रिहान, उसके पिता इरफान, मां इदरीशा और भाई फर्रु निवासी मोहल्ला मिर्दगान, चांदपुर की चुंगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी दो साल से किशोरी के पीछे पड़ा हुआ है और शादी का झूठा आश्वासन देकर उत्पीड़न कर रहा था। रिहान पांच दिसंबर की रात उनकी छत पर आया और छत पर ही छिप गया था। इसकी शिकायत करने पर किशोरी की मां और पिता रिहान के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने गाली गलौज और मारपीट कर घर से निकाल दिया। रिहान ने बुधवार को देर रात फोन कर उसे धमकी दी, जिसके कारण किशोरी डर गई और फांसी लगा ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें