फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ वेल्थ कैंप में छात्राओं को दिए स्वस्थ और निरोग रहने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ वेल्थ कैंप में छात्राओं को दिए स्वस्थ और निरोग रहने के टिप्स
विज्ञापन

नजीबाबाद। इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित हैल्थ वैल्थ एंड फिट्नेस मेडिटेशन कैंप में छात्राओं को स्वस्थ और निरोग रहने के टिप्स दिए गए।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रमा शुक्ला, सचिव सीमा कपूर, रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व में रमा जैन कन्या महाविद्यालय में सन्यासी इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से हेल्थ वेल्थ एंड फिटनेस मेडिटेशन कैंप में छात्राओं को कोच कुमार अवनीश और कुलदीप चौहान ने स्वस्थ और निरोग रहने के टिप्स दिए। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल, कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. मृदुला त्यागी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने छात्राओं को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से सुदृढ़ रहने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

क्लब की ओर से कुमार अवनीश और कुलदीप कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रश्मि अग्रवाल के संचालन में आयोजित मेडिटेशन शिविर में डॉ. भावना अरोड़ा, डॉ. सविता अरोड़ा, डॉ. पूनम अग्रवाल, डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, सीमा भागी, रमा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल सहित अनेक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें