फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने झटके पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने झटके पदक
विज्ञापन

अफजलगढ़। नजीबाबाद में ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय यूपी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चिरंजीव ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत, चार कांस्य पदकों सहित कुल 7 पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन

जूनियर ओवर 70 किलो भार वर्ग में अंशिका शर्मा ने स्वर्ण, सीनियर अंडर 57 किलो भार वर्ग में जिकरा जुबेर ने रजत हासिल किया। वहीं सब जूनियर अंडर 29 किलो भार वर्ग में वेदांशी अग्रवाल ने रजत पदक, सीनियर अंडर 53 किलो भार वर्ग में मंशा अग्रवाल ने कांस्य पदक, कैडेट अंडर 50 किलोभार वर्ग में सुहाना सईद ने कांस्य पदक, सब जूनियर अंडर 41 किलोभार वर्ग में शाद अली ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सब जूनियर अंडर 18 किलोभार वर्ग में करन सिंह कालाकोटी ने कांस्य पदक, शुभ अग्रवाल, वंश गहलोत, हिमालय गहलोत, मोहम्मद शाहनवाज, वंशिका वर्मा, अक्षिका सिंह, सारा अफसर, लोकेंद्र कुमार, विकास कुमार, विशु कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच लव अग्रवाल, अहमद सईद का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें