कोरोना से बचाव के टिप्स दिए
धामपुर। हरि ओम तत्सत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहड़ा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलामंत्री
समाजसेवी रामसिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स दिए। संकल्प दिलाया कि मास्क जरूर लगाएं और दो गज की दूरी बनाए रखें। इस मौके पर रिटायर्ड शिक्षक ने छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस की महत्ता की भी जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य राधा कुमारी, इंदु रानी, करुणा, प्राची रानी, प्रबंधक अजय पाल, हितेश कुमार ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में छात्र समीर, मानसी ,प्रियंका, आसिफ, अदनान, फैजान खान, शालू, मंतसा, मोहित, रहनुमा, आरिफ, समरीन, फैजान, अयान, खुशबू, दिव्यांशी, महाविश, शिवानी, मोहसिन, रिहान, शादाब रहे।