फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों में मिला बाघिन का शव

Wed, 25 Jan 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों में एक बाघिन का पांच दिन पुराना शव मिला है। वन विभाग के अधिकारियों ने बाघिन के सभी अंगों के सुरक्षित होने का दावा किया है। बाघिन के मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। बाघिन की उम्र 6 से 7 वर्ष रही होगी। बाघिन का विसरा जांच के लिए फॉरेंसिक लैब बरेली एवं डीएनए जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजा गया है।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड के अंतर्गत ढेला के जंगलों में बाघिन का चार से पांच दिन पुराना शव वन विभाग को मिला। शव के मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कालागढ़ की उप प्रभागीय वन अधिकारी शालिनी जोशी ने बताया कि सोमवार की रात्रि गश्ती दलों ने शव के मिलने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव पुराना होने के कारण मृत्यु के कारणों का प्रथम दृष्टया पता लगाना संभव नहीं हो पाया। हालांकि बाघिन के सभी अंग सुरक्षित पाए गए।
मंगलवार को राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार शव विच्छेदन हेतु गठित समिति के सदस्यों डॉ दुष्यंत शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व तथा डॉ. आयुष उनियाल, पशु चिकित्साधिकारी, पश्चिमी वृत्त, हल्द्वानी द्वारा शव विच्छेदन किया गया तथा सैंपल एकत्रित किए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु डब्ल्यूआईआई भेजा गया। पोस्टमार्टम के उपरांत गठित समिति के सदस्यों की उपस्थिति में शव को समस्त अंगों सहित जलाकर निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें