फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन और दो शावकों वाली बाघिनों ने सूखास्रोत क्षेत्र में डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ के आबादी क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते विचरण के चलते दो बाघिन अपने अपने दो व तीन शावकों के साथ सूखास्रोत क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। जिसके चलते मुख्य मार्ग पर राहगीरों की सुरक्षा खतरे में है।
विज्ञापन

कालागढ़ के आबादी से होकर गुजर रहे सूखास्रोत में वन्यजीवों का विचरण आम बात है। पिछले 10-15 दिनों से इस इलाके में दो बाघिन अपने शावकों के साथ विचरण कर रही हैं। अनेक बार शावक सड़क पार करने के दौरान शावक पीछे छूट जाते हैं। ऐसे में बाघिन उनकी सुरक्षा को लेकर उग्र हो जाती है। गुर्राती हुई वापस जाती है। वन विभाग के गश्ती दल सतर्क रहते हैं। बाघिन व मानव की सुरक्षा उनके लिए समस्या बन रही है।

- सड़क के किनारे हो रही सफाई
वन क्षेत्राधिकारी नंद किशोर रूवाली के अनुसार बाघिन के शावकों के साथ दिखाई देने पर सड़कों के किनारे सफाई कराई गई है। जिसकी वजह से वन्यजीव जंगलों में ही हैं। बाघिन भी अब थोड़ा अंदर जंगल में है। फिर भी स्थानीय जनता से वन व वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें