फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कालागढ़ में दिन में भी दिखाई दे रहा बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, कालागढ़। कालागढ़ की आबादी में दिन में भी बाघ के दिखाई देने से जनता में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

कालागढ़ में अब दिन में भी बाघ के लगातार दिखाई देने से राहगीरों में दहशत का माहौल है। केंद्रीय काॅलोनी के हनुमान मंदिर के परिसर व आसपास के इलाके में बाघ सक्रिय हो गया है। शनिवार व रविवार के दिन में ही बाघ नजर आया है। वहीं सुबह शाम तो बाघ नजर हो जाना आम बात हो गई है। बाघ के मुख्य मार्ग के निकट ही विचरण करने से राहगीरों की सुरक्षा खतरे में है। लगातार दिख रहे बाघ के नियंत्रण को वन विभाग की उदासीनता को देखकर लगता है कि उसे किसी अप्रिय हादसे का इंतजार है। हालांकि वन क्षेत्राधिकारी नन्द किशोर रूवाली का कहना है कि बाघ की निगरानी व वहां से गुजरने वालों की सुरक्षा के लिए गश्ती दलों को सतर्क किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें