फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आरएसएम डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर के पुत्र की बेंगलुरू में मौत

Tue, 17 Oct 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
​अस्तित्व आशो। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिजनौर, धामपुर। आरएसएम डिग्री कॉलेज धामपुर के राजनीतिक विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर अमित कुमार सिंह के पुत्र अस्तित्व सिंह ओशो (19) की बेंगलुरू में स्विमिंग पूल में नहाते समय सिर में चोट लग जाने मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मार्ग स्थित न्यू धामपुर सिटी कॉलोनी निवासी प्रोफेसर डाॅ. अमित कुमार सिंह आरएसएम डिग्री कॉलेज में राजनीतिक विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। बकौल डॉ. अमित कुमार सिंह, उन्हें शनिवार को बेंगलुरु से फोन से सूचना मिली कि उनके बेटे को चोट लगी है। वह आकर मिल लें। बताया गया कि सूचना पर डॉक्टर अमित कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरु गए। तो वहां पता लगा कि बेटे की स्विमिंग पूल में चोट लग जाने के कारण मौत हो गई। उनका बेटा बेंगलुरू में बीटेक कर रहा था। बेटे की मौत की घटना से वह बेहोश हो गए। उन्होंने अपने पुत्र का बेंगलुरु में ही अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को आरएसएम डिग्री कॉलेज में शोक सभा हुई। डॉ. अमित कुमार सिंह के दो पुत्र हैं। छोटा बेटा बनारस में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें