फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मोहम्मदपुर राजौरी से भेड़ को उठा ले गया बाघ

Sat, 15 Nov 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव मोहम्मदपुर राजौरी में बाघ ने दो भेड़ घायल कर दी जबकि एक को उठाकर ले गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम कांबिंग कर बाघ की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


करीब 12 दिन पूर्व गांव मोहम्मदपुर राजौरी में बाघ दिखाई दिया था जो करीब तीन-चार दिन तक दिखाई देता रहा था। इसी बीच बाघ ने एक भेड़ को भी मार डाला था। शुक्रवार की देर शाम फिर बाघ उसी स्थान तथा पुल पर दिखाई दिया। बाघ ग्रामीण अशोक पाल की एक भेड़ को उठाकर ले गया जबकि दो अन्य को घायल कर दिया। नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा का कहना है कि वह टीम तथा ट्रेंकुलाइज विशेषज्ञ डॉ. दक्ष गंगवार सहित मौके पर हैं। वन कर्मी कांबिंग व ड्रोन से बाघ की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें