फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कुआंखेड़ा के पास दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
बिजनौर-अफजलगढ़ के गांव कुआंखेड़ा में बस्ती के समीप घूमती बाघिन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गांव कुआंखेड़ा के पास दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव कुआंखेड़ा में बाघ के लगातार दिखाई देने से लोगों में भय बढ़ता ही जा रहा है। सुबह करीब सात बजे ही बाघ को गांव के पास तटबंध व सड़क पर जाते देखा गया। ग्रामीणों को भय सता रहा है कि वह किसी पर हमला न कर दे। आरोप है कि वन विभाग से शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विभाग के अधिकारियों से बाघ को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव कुआंखेड़ा के ग्रामीण जसवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, मक्खन सिंह, हरकेवल सिंह, बलवंत सिंह, प्रीतम सिंह, पूरन सिंह, प्रेम सिंह, कश्मीर सिंह आदि का कहना है कि यह एक बाघिन है, जो बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे गांव के तटबंध पर व सड़क पर दिखाई दी। ग्रामीणों ने एकत्र होकर उसे भगाने का प्रयास किया, किंतु वह अपनी मस्त चाल से आगे बढ़ती रही। ग्रामीणों का कहना है कि बाघिन गांव के आसपास व पक्की सड़क पर मंडरा रही है। उन्हें डर है कि बाघिन किसी व्यक्ति पर हमला न कर दे। ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने में भी घबरा रहे हैं। डीएफओ नजीबाबाद मनोज शुक्ला का कहना है कि तत्काल टीम भेजी जा रही, जो वहां गश्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें