कासमपुर गढ़ी। कासमपुर गढ़ी में कोट बाग मंदिर के पास बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
बुधवार की शाम लगभग 6 बजे कोट बाग मंदिर के पास बाघ दिखाई दिया, जिसकी ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाई। सरेशाम बाघ के दिखाई देने से ग्राम में आग की तरह फैल गई। गौरतलब है कि जंगल से निकलकर गुलदार आदि आये दिन कुत्तों व पालतू पशुओं को अपना निशाना बनाते हैं, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से की थी। लेकिन अब बाघ के दिखाई देने पर लोगों में दहशत व्याप्त है। संवाद