फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कॉलोनी के निकट पहुंचा बाघ

विज्ञापन
कालागढ़ की केन्द्रीय कालोनी के सूखासोत में विचरण करता बाघ। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
केंद्रीय कॉलोनी के निकट पहुंचा बाघ
विज्ञापन

कालागढ़। केंद्रीय कॉलोनी में आबादी के निकट बाघ के दिखाई देने से जनता में दहशत व्याप्त है। कालागढ़ में इन दिनों वन्यजीवों के आबादी में नजर आने से जनता की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। केंद्रीय कॉलोनी में सूखासोत में एक बाघ के दिन में विचरण करते दिखाई देने से राहगीरों के होश उड़ गए। इसके अलावा रामगंगा बांध पर कर्मचारियों के वाहन को एक हाथी ने सड़क पर आकर रोक दिया। कुछ देर के बाद हाथी वनों में चला गया। वन विभाग के गश्ती दल वन्यजीवों को वनों से बाहर आने से रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहे है। कहीं हाथी तो अब खतरनाक बाघ के इस तरह खुले में दर्शन हो जाने से आम जनता घरों से बाहर निकलने से कतरा रही है। केंद्रीय कॉलोनी के मुख्य मार्ग से स्कूली बच्चे आदि गुजरते हैं। उनकी सुरक्षा को खतरा है। रेंज अधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि गश्ती दलों को जीवों को वनों में बनाए रखने के लिए कहा गया है। जीवों से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें