फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा लेने कई टीम लौटी

Wed, 18 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
दारानगरगंज में गांव जहानाबाद निवासी छुट्टन सिंह व वन विभाग का जमीन को लेकर अदालत में वाद चल रहा है। छुट्टन के अनुसार उनकी जमीन को वन विभाग अपनी बता रहा है। इस जमीन पर हाईकोर्ट ने यथा स्थिति के स्टे के ऑर्डर दे रखे हैं। बुधवार को रेंजर सतीश कुमार पुलिस बल के साथ जमीन पर कब्जा लेने के लिए आए। उन्होंने जमीन पर खड़ा गन्ना कटवाने की कोशिश की। छुट्टन ने हाईकोर्ट के ऑर्डर दिखाए तो वन विभाग की टीम वापस लौट आई। वहीं  फीना  में गांव फीना निवासी 65 वर्षीय जयपाल सिंह का अमरोहा नूरपुर मार्ग पर धर्मकांटा है। बुधवार सुबह करीब सात बजे वे धर्मकांटे से साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में वे दूध के कैन से भरी एक गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। जयपाल सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें