फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अमानगढ़ में बाघ गणना पूरी, संख्या बढ़ने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
गणना का कार्य डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और रेंज स्टाफ ने संयुक्त रूप किया
विज्ञापन

बाघ गणना की रिपोर्ट डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की जारी करेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़ (बिजनौर)। उत्तर प्रदेश के अमानगढ़ रेंज में बाघों की गणना का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया। बाघों की संख्या में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। गणना का कार्य डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और रेंज स्टाफ ने संयुक्त रूप किया।

गणना पर्यवेक्षक मेराज अनवर डब्लूडब्लूएफ ने बताया कि अमानगढ़ रेंज में चौथे चरण की गणना का कार्य दिसंबर माह में शुरू किया गया था। बाघों की गणना के लिए रेंज में 90 कैमरे लगाए गए थे, लेकिन घना कोहरा और बाघों की गतिविधि थर्मल फ्लैश कैमरा ट्रैप्स में कैद न होने के कारण बाघ गणना की समयावधि बढ़ाई गई थी। इस दौरान बाघ गणना के लिए लगाए गए। कैमरा ट्रैप्स का डाटा विभागीय अधिकारियों सहित एनटीसीए नई दिल्ली व डब्ल्यूआईआई देहरादून भेजा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीसीए द्वारा डाटा का स्टेप रिकोग्नाॅइजर विधि द्वारा विश्लेषण करने के बाद रेंज में बाघों की वास्तविक मौजूदगी की आकड़े जारी किए जाएंगे। वन क्षेत्राधिकारी अमानगढ़ खुशबू उपाध्याय ने बताया कि बाघ गणना की रिपोर्ट डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की जारी करेगा। कैमरे के अलावा कई अलग अलग वैज्ञानिक तरीकों से बाघ गणना की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें