फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश से भीगी सुबह, धूप से खिली दोपहर

विज्ञापन
बिजनौर में सोमवार की सुबह हुई बारिश में जाते वाहन।
विज्ञापन
-जिले में हुई सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली धूप
विज्ञापन

-सोमवार को शीतलहर आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली
-4.8 मिलीमीटर बारिश सोमवार को दर्ज की गई।
-18 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया
-9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सोमवार को रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में सोमवार देर रात से बारिश हुई। सोमवार सुबह बदरा झमाझम बरसे। सोमवार को जिलेभर में 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दोपहर में तेज धूप निकल आई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे।

जिले में रविवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार को जिले में कई स्थानों पर रूक-रूककर बारिश हुई। सोमवार सुबह से ही बारिश होने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को शीतलहर आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। शीतलहर चलने से मौसम सर्द रहा। दोपहर में तेज धूप निकलने से राहत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही शीतलहर चलने का अनुमान है। इससे अभी मौसम सर्द बना रहेगा।


जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
29 जनवरी- 20.4- 4.8
30 जनवरी- 22- 5.2

31 जनवरी- 22.2- 6.4
01 फरवरी- 17.6- 11.2

02 फरवरी- 19- 6.2
03 फरवरी- 18.6- 5.4

04 फरवरी- 18.2- 5
06 जनवरी- 18- 9.8
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें