कालागढ़ टाइगर रिजर्व की मोरघाटी रेंज में मिला बाघ का शव।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कालागढ़ टाइगर रिजर्व की मोरघाटी रेंज की कालू शहीद बीट में शुक्रवार को एक बाघ का शव वन विभाग के गश्ती दलों को मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ की मौत को आपसी संघर्ष का परिणाम बताया है। वहीं, 37 दिनों में कार्बेट के जंगलों में तीन बाघों और एक बाघिन की मौत हो चुकी है। एक बाघिन के शिकारियों के जाल में फंसने के मामले की शासन स्तर से जांच चल रही है।