फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: केंद्रीय काॅलोनी में बाइक सवार के आगे आया बाघ, शहीद स्मारक पर चिंघाड़े हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ की केंद्रीय काॅलोनी में एक बाघ बाइक सवारों के सामने आ गया। घबराए बाइक सवारों ने पास के घर में घुसकर जान बचाई। उधर, रामगंगा बांध के शहीद स्मारक की पहाड़ी पर हाथी चिंघाड़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन

कालागढ़ की केंद्रीय काॅलोनी में सोमवार की रात आयोजित गणेश महोत्सव से घर लौटकर लक्की और आरिश बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में संजय जोसेफ के घर के सामने जामुन के पेड़ के नीचे बाघ के दिखाई देने से दोनों घबरा गए। दोनों बाइक को छोड़कर पास ही इसरार अहमद के घर में छिप गए। कुछ देर में लोगों ने बाहर आकर शोरगुल किया तो बाघ जंगल में भाग गया। घटना से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

उधर, रामगंगा बांध के शहीद स्मारक के पीछे पहाड़ी से हाथी चिंघाड़ते दिखाई दिए। वन्यजीवों की गतिविधियों से आम नागरिकों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें