फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने राहगीर महिला पर बोला हमला, शोरशराबा करने पर महिला की जान बची

विज्ञापन
कालागढ़ में मुख्य मार्ग पर राहगीरों को समझाते वन कर्मी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ में मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के सामने राहगीर महिला पर एक बाघ ने हमला बोल दिया। सड़क के किनारे काम कर रहे मजदूरों व मंदिर के पुजारी ने शोर मचाकर महिला को बाघ से बचाया।
विज्ञापन

कालागढ़ की केंद्रीय कालोनी में मुख्य मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर पर बृहस्पतिवार को सांय चार बजे गंगापार निवासी एक महिला गांव जा रही थी। अचानक एक बाघ मंदिर के निकट से सड़क पर आ गया और महिला पर झपट्टा मार दिया। इसी बीच वहां काम कर रहे मजदूरों व मंदिर के पुजारी अनुसुइया प्रसाद ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बाघ जंगल में भाग गया। महिला सकुशल बच गई। महिला अपने गांव चली गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम महेश जोशी के साथ मौके पर पहुंच गई। राहगीरों में अफरा तफरी मची हुई है। मौके पर वन विभाग की टीम राहगीरों को बाघ से दूर रहने की अपील कर रही है। घटना से लोगों में भय व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें