कादराबाद। कादराबाद क्षेत्र में आई आंधी से किसानों की चिंता बढ़ गई। क्षेत्रीय किसान संगम, मलकीत, राजीव, धनराज, हरीश आदि का कहना है कि इस समय किसानों की गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। बहुत से खेतों में फसल कटी पड़ी है। आंधी के साथ यदि बारिश और ओला भी पड़ा तो गेहूं की फसल को नुकसान हो जाएगा। वहीं भीगने पर कटी हुई फसल खराब हो जाएगी। अचानक आंधी आने से किसान कटी फसल को सुरक्षित करने में जुट गए है।