फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, एक की मौत

Wed, 07 Jun 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती - भुवन (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
- गौसपुर के समीप हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

फोटो-06एनजेडबी01ए और 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। गंगा नदी में नहाते समय मंगलवार दोपहर तीन युवक डूब गए। दो युवक तैरते हुए नदी किनारे पहुंचे, जबकि एक युवक का शव देर शाम मिला। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
नांगल थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद अलीपुर द्वारिका निवासी कामेश्वर का 18 वर्षीय पुत्र भुवन अपने साथियों विशाल और हिमांशु के साथ मंगलवार को गौसपुर के समीप गंगा नदी में नहाने गए थे। तीनों युवक नहाते हुए गहरे कुंड की दिशा में चले गए। नहाते समय तीनों युवक गंगा नदी में डूबने लगे। दो युवक हिमांशु और विशाल ने अपना बचाव करते हुए तैरने का प्रयास किया और जैसे-तैसे नदी किनारे पहुंचे। जबकि युवक भुवन नदी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर नांगल थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से गंगा नदी में युवक की तलाश कराई। देर शाम करीब छह बजे युवक का शव मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। भुवन अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। जिला पंचायत सदस्य के पति दिगंबर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें