फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवती से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 08 Oct 2024 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, रेहड़। रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गांव के ही तीन युवकों पर पुत्री से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को उसकी पुत्री खेत पर चारा लेने गई थी। जहां गांव के तीन युवकों ने उसे जोर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म के इरादे से गन्ने के खेत में खींच लिया। उसकी पुत्री ने जमकर विरोध किया। इस दौरान उसके उसके कपड़े भी फट गए। पुत्री के चिल्लाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि उसने कल ही अपनी पुत्री का रिश्ता अफजलगढ़ क्षेत्र में किया था।
आरोपी शादी करने पर दामाद को जान से मारने की भी धमकी दे रहे है, जिसके कारण रिश्ता भी टूटने के कगार पर है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसकी पुत्री को परेशान करते रहते है। गांव में आते जाते समय वीडियो बनाकर उन्हें एडिट करके वायरल करते रहते है। आरोपियों की हरकतो से उसके परिवार की बहुत बदनामी हो रही है। उधर, इस संबंध में सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें