फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सवेरे कोहरा होने से रेल और सड़क यातायात हो रहा प्रभावित

Tue, 08 Oct 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। मौसम बदलने से लंबी दूरी की ट्रेनों पर कोहरे का असर पड़ने लगा है। तड़के कई ट्रेनें आधे से एक घंटा विलंब से पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन

मौसम बदलने से तड़के जगह-जगह कोहरा आने से रेल और सड़क यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हो रहा है। नजीबाबाद से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें सियालदाह एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें आधे से एक घंटा विलंब से चल रहीं हैं। अधिकांश ट्रेनें अल्पावधि विलंब को पूरा कर लेतीं हैं। इसके बावजूद कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं। रेलवे की ओर से कोहरे का प्रकोप बढ़ने के दौरान रेल ट्रैक की सुरक्षा और रेल ट्रैक पेट्रोलिंग के प्रति कर्मचारियों को सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, परिवहन निगम में बसों की रफ्तार भी सवेरे कोहरे के कारण धीमी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें