फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन युवकों ने कार रोककर की युवती से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाला कलां। कस्बा चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी निवासी एक युवती ने तीन युवकों पर कार घेरकर गाली-गलौज और छींटाकशी करने, विरोध करने पर खींच-तान व अभद्रता करने तथा वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा चांदपुर निवासी एक युवती किसी मुकदमे में बयान दर्ज कराने के लिए चांदपुर तहसील आई थी। आरोप है कि इसी दौरान कस्बे के सातों इमली के निकट मोहल्ला सराय रफी निवासी शोएब, परवेज और शेरू ने उसकी कार को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज और छींटाकशी की। युवती का आरोप है कि कार से उतरने पर आरोपियों ने उसके साथ खींच-तान और अभद्रता की तथा वीडियो बना ली। बाद में उसे बदनाम करने की नीयत से वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। विवेचना अधिकारी सुधीर पवार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें