किरतपुर। थाना क्षेत्र के नजदीकी गांव में एक दुकानदार ने तीन वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे तीन वर्षीय बच्चा घर के पास स्थित एक दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि दुकान पर मौजूद दुकानदार ने बच्चे को अकेला देखकर उसके साथ कुकर्म किया। काफी देर तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान गांव के कुछ बच्चों ने बताया कि वह दुकान के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्चे को गंभीर अवस्था में देखा। परिजन तुरंत उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। इसके साथ ही परिजन बच्चे को थाने भी ले गए, जहां उसने अपने साथ हुुई घटना के बारे में बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।