फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं ने दहेज उत्पीड़न की दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महिलाओं ने दहेज उत्पीड़न की दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

अफजलगढ़। तीन महिलाओं ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ससुरावालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फरहा ने सीओ को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया उसकी शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व रेहड़ में सलीम से हुई थी। उसके ससुराल वाले जमीन व चार लाख रुपये की मांग कर उसके साथ मारपीट करते थे। 14 नवंबर को उसका पति घर पर नहीं था। उसके ससुर सास व नंद घर पर आए और उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से दुपट्टे से उसका गला घोंटा। किसी तरह से बामुश्किल उसने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गांव दुलीचंदपुर निवासी बलबीर सिंह ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री शिवानी का विवाह करीब आठ माह पहले आलमपुर निवासी तेजपाल से हुआ था। पति व उसके परिजन कम दहेज लाने का ताना देकर शिवानी से 50 हजार रुपये की नगदी लाने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को उसकी पत्नी पुत्री से मिलने आलमपुर पहुंची तो दामाद सहित ससुर ने गाली गलौज करते हुए पुत्री तथा पत्नी के साथ मारपीट की। वहीं आलमपुर गांवडी निवासी रजिया ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसका निकाह गांव रसूलपुर निवासी मेंहदी हसन से हुआ था। निकाह के बाद से ही पति सहित ससुरालवाले दुकान खोलने के लिए 50 हजार रुपये की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि 22 दिन पहले पति तथा ससुर व सास ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। तीनों मामले में कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें